पूर्वजों की स्मृति में ‘पक्षी धाम’: 3 एकड़ में लगाए गए विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे
पूर्वजों की स्मृति में ‘पक्षी धाम’: 3 एकड़ में लगाए गए विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे
भोपाल हेडलाइंस
संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली/हरदा।
ग्राम बावड़ियां तहसील सिराली जिला हरदा के कमल कांत बागरे ने एक अनूठी पहल करते हुए अपनी कमाई का 10% हिस्सा ईश्वरीय कार्य में समर्पित किया है। अपने पूर्वजों की याद में उन्होंने 10% भूमि के एक हिस्से को प्राकृतिक धरोहर बनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में 3 एकड़ भूमि में उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया है, जिसे उन्होंने नाम दिया है "पक्षी धाम"।
कमल कांत बागरे का मानना है कि सबसे पहले पक्षी इन फलों का सेवन करें और उसके बाद ही गांव और बच्चे इसका उपयोग करें। इसी भाव से उन्होंने यह अनूठा प्रयास किया है।
लगाई गई प्रमुख प्रजातियाँ
आम की 50 से अधिक प्रजातियाँ
इमली की 3 प्रजातियाँ
जामुन
वॉटर एप्पल
चेरी
रेड डायमंड जामुन
सीताफल, इलायची, माल्टा, नींबू
नारियल पानी वाला
लीची, लेमनग्रास, चकोतरा
आलूबुखारा, आड़ू, कैक्टस
, रुद्राक्ष, स्टार फूड
बारहमासी आम, कटहल, चीकू इत्यादि
क्षेत्र में उपलब्ध न होने वाली कई दुर्लभ प्रजातियों के पौधों को भी लगाने का प्रयास किया गया है। वर्तमान में इनमें से कई पौधे फल देने लगे हैं और यह स्थल पक्षियों के लिए एक सुरक्षित प्राकृतिक धाम बनता जा रहा है।
कमल कांत बगरे, ग्राम बावरिया, तहसील सिराली, जिला हरदा, मध्य प्रदेश
संपर्क नंबर: 9977 66 7447
