डॉ. भारती हाड़ा को शोध कार्य पूर्ण होने पर फेलोशिप राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

 

 

 

 

खिरकिया। डॉ. भारती जयप्रकाश हाड़ा को मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय अंतर्गत धर्मपाल शोधपीठ भोपाल द्वारा प्रदत्त जूनियर फैलोशिप 2022-23 मध्यभारत की स्थानीक गाथा आख्यान परंपराएं और वाचिक इतिहास विषय पर शोधकार्य पूर्ण होने पर फेलोशिप राशि 4,32000 प्रदान की गई साथ ही धर्मपाल शोधपीठ द्वारा शोधकार्य को संपादित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भारती जयप्रकाश हाड़ा ने 2017 में अर्ध घुमक्कड़ जातियों की वाचिक परंपरा विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की वर्ष 2020 में उनका प्रबंध काव्य अंतिम पड़ाव मुंबई हिंदी अकादमी से प्रकाशित हुआ जो की चर्चित रहा और अमेजॉन पर टॉप 10 बेस्ट सेलर में रहा। भारती हाड़ा को वर्ष 2020 में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य में योगदान के लिए खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र हरदा द्वारा सम्मान किया गया वर्ष 2021 में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला कलेक्टर हरदा द्वारा सम्मानित किया वर्ष 2022-23 में राजपूत परिषद हरदा के द्वारा सम्मान 2025 में उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए नर्मदा आह्वान सेवा समिति नर्मदापुरम द्वारा सम्मान किया गया वर्ष 2025 में लोक साहित्य में उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए पत्रिका समाचार समूह द्वारा तेजस्विनी सम्मान से नवाजा गया। भारती हाड़ा की उपलब्धि पर सामाजिक परिवारजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएॅ प्रेषित की।