रहटगांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, स्ट्रीट लाइट्स दिन-रात जलती रहीं

 

रहटगांव से राहुल पवार योगी की खास रिपोर्ट

 

रहटगांव नगर में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। नगर के सभी बिजली खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट्स दिन और रात लगातार जलती रहती हैं महीनों से। जिससे कि गरीबों के सिंगल बत्ती कनेक्शन से हजारों रु का बिल ले कर भरपाई की जा रही इन लाइटों को चालू-बंद करने का कोई सिस्टम नहीं बनाया गया है, जिससे वे पूरे समय बिजली खर्च कर रही हैं।

 

बिजली विभाग की इस लापरवाही से ऊर्जा की भारी बर्बादी हो रही है। दिन के उजाले में भी लाइटें जलने से सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ बढ़ रहा है और नगरवासी हैरान हैं कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी पर जिम्मेदार चुप क्यों हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बिजली बिलों का भार आम जनता पर भी पड़ सकता है। नागरिकों ने तुरंत ऑटोमैटिक सिस्टम लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।