नगर निगम भोपाल के अधिकारियों की मनमानी पर चालक-यांत्रिक कर्मचारी संघ ने बुलाई बैठक, आंदोलन की चेतावनी
नगर निगम भोपाल के अधिकारियों की मनमानी पर चालक-यांत्रिक कर्मचारी संघ ने बुलाई बैठक, आंदोलन की चेतावनी
भोपाल हेडलाइंस
भोपाल। संतोष योगी की खबर
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक, यांत्रिक कर्मचारी संघ ने नगर निगम भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री साबिर खान ने बताया कि कुछ अधिकारी निगम के छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें दबाने-धमकाने का कार्य किया जा रहा है।
श्री खान ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को मलाईदार पदों पर बैठाया जा रहा है, वहीं वाहन चालक एवं सफाईकर्मी जैसे छोटे कर्मचारियों को बिना किसी गलती के केवल फोन पर आई झूठी शिकायतों के आधार पर नौकरी से हटाने जैसी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ संगठन आंदोलन करेगा। इसी संदर्भ में आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 13 सितंबर 2025 को शाम 4:00 बजे संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान सहित नगर निगम भोपाल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और आंदोलन के स्वरूप एवं दिनांक पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
