विनी जॉर्ज के जन्मदिवस पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
विनी जॉर्ज के जन्मदिवस पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल, 7 सितम्बर 2025 — परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया भोपाल के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विनी जॉर्ज के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन अमराई परिसर में किया गया। इस आयोजन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए और विनी जॉर्ज को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें फास्टर, मोन्सी मैथ्यू, पास्टर विल्सन, पास्टर लोकेश जॉन और पास्टर लोरेटा सैमसन ने विशेष प्रार्थना कर आशीर्वाद प्रदान किया। प्रार्थना सभा ने कार्यक्रम को एक आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया।
स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित हुए और विनी जॉर्ज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और आध्यात्मिक भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस आयोजन ने न केवल पार्टी के आंतरिक संबंधों को और मजबूत किया, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और जन सहभागिता का भी एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया।
