सिराली नगर की सफाई व्यवस्था ठप, ब्लिचिंग पाउडर व दवा छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा नागरिक हो रहे परेशान
सिराली नगर की सफाई व्यवस्था ठप, ब्लिचिंग पाउडर व दवा छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा नागरिक हो रहे परेशान
*भोपाल हेडलाइंस*
*ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर*
सिराली (आरएनएन)। नगर में फैली गंदगी और मच्छरों के प्रकोप को लेकर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद राहुल शाह ने नगर परिषद सीएमओ जयंत वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने नगर परिषद की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की।
मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा
पार्षद शाह ने बताया कि नगर परिषद लंबे समय से ब्लिचिंग पाउडर व दवा छिड़काव नहीं कर रही है। नालियों की सफाई अधूरी पड़ी है और गंदगी हर गली-मोहल्ले में पसरी हुई है। इसके चलते मलेरिया, डेंगू सहित संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 2.0 के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर सड़कें खोदी गईं, जिन्हें छह माह बीतने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया। बारिश और कीचड़ के कारण आमजन, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
पार्षद राहुल शाह ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि ब्लिचिंग पाउडर व दवा छिड़काव तत्काल शुरू किया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो नागरिक आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
इस दौरान नगर परिषद प्रतिनिधि विक्रम सिंह राजपूत, शिवदास गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
