जन सुरक्षा कैंप का सफल आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

सांची ब्लॉक में दिनांक 12 सितम्बर 2025 को जन सुरक्षा कैंप अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक श्री हेमंत कुमार सोनी, केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री टी. रवि चंद्रा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि श्री ए.पी. सिंह तथा एलडीएम रायसेन श्री प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की मेजबानी ग्राम उचेर में केनरा बैंक द्वारा तथा ग्राम पंचायत गुलगांव में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा की गई। ग्राम उचेर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सचिव सहित लगभग 100 ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कैंप में विभिन्न बैंकों के बीसी पॉइंट्स पूरे दिन सक्रिय रहे, जहाँ ग्रामीणों के री-केवाईसी, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJY), अटल पेंशन योजना (APY) आदि से संबंधित कार्य मौके पर ही संपन्न कराए गए।

 

यह कार्यक्रम ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से और अधिक जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।