उमंग हेल्थ एंड वेलनेस डेज़: छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

 

भोपाल हेडलाइंस

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

 

बैरागढ़, 12 सितम्बर 2025

शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बैरागढ़ में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस दिवस के अंतर्गत आउटरीच गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता आकाश नामदेव ने छात्राओं को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

आरकेएसके की छह प्राथमिकताएँ

 

कार्यक्रम में बताया गया कि उमंग स्वास्थ्य केंद्र बैरागढ़ में 10 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को आरकेएसके की छह प्राथमिकताओं पर सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं—

 

1. पोषण

 

 

2. यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य

 

 

3. असंचारी बीमारियाँ

 

 

4. मानसिक स्वास्थ्य

 

 

5. चोट, हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा

 

 

6. मादक पदार्थों का दुरुपयोग

 

 

 

मुख्य गतिविधियाँ

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रहे—

 

पोषण एवं संतुलित आहार: संतुलित आहार का महत्व बताया गया।

 

एनीमिया: इसके कारण, लक्षण और रोकथाम की जानकारी दी गई।

 

सुसाइड प्रिवेंशन: आत्महत्या रोकथाम के उपाय साझा किए गए।

 

डिजिटल हेल्थ सेवाएँ: छात्राओं को उमंग हेल्पलाइन 14425, टेलीमानस हेल्पलाइन 14416, JustAsk Chatbot और मनहित ऐप की जानकारी दी गई।

 

 

यह आयोजन छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।