वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. जादवसिंह धनावत की पांचवीं पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. जादवसिंह धनावत की पांचवीं पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
महू/इंदौर।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीणा समाज के गौरव स्वर्गीय जादवसिंह धनावत की पांचवीं पुण्यतिथि पर 16 सितंबर को भिचौली में सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, हजारों समाजजन, युवा साथीगण एवं मातृशक्ति शामिल होकर स्व. धनावत को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्व. जादवसिंह धनावत ने सदैव जनसेवा को ही अपना ध्येय बनाया। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मिलनसार प्रवृत्ति, ईमानदारी और समर्पण की भावना ने उन्हें हर दिल अज़ीज़ बना दिया था। उनके जीवन का मूल मंत्र था कि "विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है।"
श्रद्धांजलि सभा में उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए समाज और संगठन के लोग उन्हें नमन करेंगे।
