भोपाल में शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक संघ की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु तदर्थ समिति का गठन
भोपाल में शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक संघ की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु तदर्थ समिति का गठन
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी कल्याण संघ, मध्यप्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक संघ कार्यालय भोपाल में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक में शासकीय/अर्द्धशासकीय दैनिक वेतन भोगी एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर विभागवार गहन चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मिलित कर एक तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति विभागवार कर्मचारियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं का संकलन करेगी। तत्पश्चात संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिल एडविन का संघ पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ का मध्यप्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह जानकारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज सिंह ने मीडिया को दी।
