तुलसा वर्मा तथा बालिस्ता रावत ने सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन कर लोक गीत तथा नृत्य का कराया शुभारंभ ।
तुलसा वर्मा तथा बालिस्ता रावत ने सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन कर लोक गीत तथा नृत्य का कराया शुभारंभ ।
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
भाजपा वरिष्ठ नेत्री, पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन कर लोक गीत, नृत्य का कराया शुभारंभ । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन पर इरेक्शन यूथ एजुकेशन सोसायटी केअध्यक्ष संजीव साहू तथा मीनू सिरोठिया के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का शाल श्रीफल से किया स्वागत एवं लोक गीत, नृत्य का कराया गया आयोजन ।
बालिस्ता रावत ने संबोधित करते हुए बताया कि लोक गीत, नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं, हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का अवसर प्रदान कराते है, हमें एकजुट होने का अवसर प्रदान करते हैं ।
तुलसा वर्मा ने संबोधित कर लोक गीत, नृत्य की प्रशंसा की, आयोजकों के द्वारा मातृ शक्ति को स्वस्थ रहने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य कामना की ।
डॉ.संजुला चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ रहने की जानकारी दी ।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक गीत व नृत्य के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार हेतु युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये लोक नृत्य का आयोजन किया गया ।
आयोजक / समाजसेवी मीनू सिरोठिया ने बताया कि इरेक्शन यूथ एजुकेशन सोस्याटी के माध्यम से भव्य मनोरम गार्डन भानपुर में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु मध्यप्रदेश लोक नृत्य के मंजे हुये कलाकार परमानंद केवट ने ढिमराई लोक नृत्य समूह द्वारा लोक गीत, नृत्य का आयोजन किया गया, लोक नृत्यों पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्र की संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर उपस्थित दर्शकगणों को जागरूक किया गया, उनकी वेशभूषा, गायन की कलॉ, नृत्य की मुद्रायें व उनके संबंध से परिचित कराया गया,
लोक नृत्य प्रतिभाओं को प्रौत्साहित करने हेतु उन्हे उनकी कलॉ एवं प्रतिभा के आधार पर पुरस्कृत किया गया, अन्य सहयोगी जनों को संत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रौत्साहित किया गया, कार्यक्रम के अंत में अभिनय कर रहे कलाकारों, आमंत्रित अतिथियों, दर्शको को स्वल्पाहार, चाय वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन अंजलि सिरोठिया ने किया ।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राजेश बत्रा, कोषाध्यक्ष सुनील शाक्य तथा रुपेश मिश्रा, साक्षी धाकड़, तनु राजपूत, रुक्मणी मीणा, रेखा पांडे, राजकुमारी जोशी, गोपाल शर्मा, गोविंद, संजीव, निर्भय सिंह धाकड़, मयूरी सक्सेना, पदमा दीक्षित ने आयोजन के प्रबंधन व व्यवस्था में महात्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया ।
