कुश कल्याण बोर्ड की प्रदेश स्तरीय बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह होंगे शामिल
कुश कल्याण बोर्ड की प्रदेश स्तरीय बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह होंगे शामिल
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
*भोपाल।* म.प्र. कुश कल्याण बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 14 सितम्बर को प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला रोड स्थित मिलन गार्डन में आयोजित की जा रही है। उक्त बैठक में अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नारायण सिंह कुशवाह और ग्वालियर के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं बोर्ड के सदस्य व अ.भा. कुशवाह महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश सिंह कुशवाह ग्वालियर सहित कुश कल्याण बोर्ड के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तरीय सदस्य, विशेष आमंत्रित, आमंत्रित सदस्य एवं विधानसभा क्षेत्रवार प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। कुश कल्याण बोर्ड की इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर लोकसभा सांसद श्री भारतसिंह कुशवाह सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। अध्यक्षता कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री नारायणसिंह कुशवाह (विदिशा) करेंगे ।
