माहेश्वरी समाज "पूर्वाचल" भोपाल के तत्वाधान में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से "नानी बाई रो मायरो" का भव्य आयोजन किया गया
माहेश्वरी समाज "पूर्वाचल" भोपाल के तत्वाधान में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से "नानी बाई रो मायरो" का भव्य आयोजन किया गया
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। माहेश्वरी समाज "पूर्वाचल" भोपाल के तत्वाधान में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से "नानी बाई रो मायरो" का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से त्याग, सेवा और सदाचार जैसे जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि "नानी बाई रो मायरो" न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोने का भी माध्यम है।
आयोजन में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रवचनों के जरिए समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया गया। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी, महिला मंडल एवं युवा वर्ग की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से नानी बाई रो मायरो कथा का रसपान किया।
