मधुर वेलफेयर सोसायटी सेवा संस्था मधुर गीतों के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम 13 सितंबर संपन्न हुआ

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

*संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

भोपाल मधुर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिनांक 13 सितंबर को संगीत संध्या पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, लता जी के गीतों की यादगार संगीत संध्या में समिति की अध्यक्ष रमन यादव जी ने बताया कि हमारी मधुर वेलफेयर संस्था समय-समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य करती रहती है, जैसे गरीब बच्चों को खाना कपड़े किताबें बांटना, संगीत का फ्री प्रशिक्षण देना, वृद्ध आश्रम में सेवाएं देना, अस्पतालों के बाहर खाना बांटना, और भी कई प्रकार के सामाजिक सेवा कल्याण के कार्य करती रहती है! समिति की संरक्षक जयंती यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मैं

सतीश खरे जी-अगर तुम ना होते,अर्पिता जी- यह रात खुश नसीब है,आनंद शर्मा- अब्बू खुदा, नीरज-सोनिया जी प्यार दिलों का मेला है, योगेश जी- क्या रात आई है, रूप बसंत-प्यार का पहला खत, राकेश लहरिया जी-घूंघट में चांद होगा, उदय जी- प्यार मांगा है, आशुतोष जी-नाराज सवेरा, विमल जी-यह मुंबई नगरिया, दिनेश ज्योति मालवीय जी -उंगली में अंगूठी, गोविंद जी- सोचेंगे तुम्हें प्यार, कर्मवीर जी- सागर किनारे,विमल जी ऐसी दीवानगी,टाइटल सॉन्ग मेरा एक सपना है अध्यक्ष रमन यादव जी द्वारा खाया गया एक से बढ़कर एक युगल गीतों से पूरा हॉल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, ! सि के जेठानी जी को कुमार सानू अवार्ड से सम्मानित किया गया !

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान दास सबनानी जी और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, उपस्थित रहे।

रामबाबू शर्मा जी एके श्रीवास्तव राजू जाट जी, रामचंद्र सबनानी जी, चंद्रशेखर तिवारी जी, उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मधुर वेलफेयर सोसाइटी के सभी पदाधिकारी सभी सदस्य मौजूद रहे! और एक से बढ़कर एक मधुर गीतों से गायक गायिकाओं ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।

तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा! युगल गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया! गीतों से सजी इस कड़ी में भोपाल की हरफान मौला सिंगर सोनिया यादव ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा!