मानव सेवा ही माधव सेवा : भाजपा मंडल सिराली में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तय
मानव सेवा ही माधव सेवा : भाजपा मंडल सिराली में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तय
*भोपाल हैडलाइंस*
*हरदा ब्यूरो चीफ संजय योगी*
सिराली। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिराली की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज में भाजपा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में शामिल होना चाहिए।
भाजपा जिला महामंत्री बसंत राजपूत ने कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए संगठन है।” उन्होंने बताया कि पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण (विशेषकर एक पेड़ मां के नाम अभियान), महापुरुषों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों का वितरण, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा भारत निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम होंगे।
जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है, जबकि जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने कहा कि इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
बैठक में श्याम बुचा, सुनील गौर, रामकृष्ण लखोरे, माखन पटेल, यशवंत राजपूत, अरविंद पटेल, पंकज गुप्ता, राहुल शाह, कालूराम सेजकर, मेहराज खान, नारायण बाके, जितेंद्र मालवीय, मुकेश पटवारे, सुरेश पटवारे, बद्रीस गौर, सुनील पटेल, सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंदा, विनय शर्मा, सुखदेव यादव, मोनू गुप्ता, अविनाश रावत, ईश्वर दास मालवीय, नर्मदा प्रसाद, कैलाश मालवीय, चंद्रसेन कुशवाह, मोतीराम भोंसारे, हरिराम कायदे, विष्णु भोंसारे, पांडा सिंह, राम शंकर, चुन्नीलाल, भैयालाल पटेल, राजू कलम, राम प्रसाद कलम, अनोखी सीनारे, सोमनारायण, संतोष मालवीय, दिलीप मोर्गे, सोमलाल धुर्वे, ओंकार, जितेंद्र हुनगे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों में मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का
प्रयास करेगा।
