सकल समाज नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित 7वीं श्रीराम कथा हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न, आयोजन 27 नवम्बर 2025 से
सकल समाज नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित 7वीं श्रीराम कथा हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न, आयोजन 27 नवम्बर 2025 से
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। सकल समाज नागरिक सेवा समिति द्वारा आगामी 7वीं वर्ष श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर, साईं धाम, गोपाल नगर अवधपुरी में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री रमेश रघुवंशी ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री ललित कुमार पाण्डेय ने किया।
समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी एवं हरीश बाथवी ने बताया कि इस वर्ष श्रीराम कथा का आयोजन 27 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2026 तक जंबूरी मैदान में भव्य रूप में किया जाएगा। कथा व्यास के रूप में राष्ट्रीय संत पूज्य श्री मुरलीधर जी महाराज, जोधपुर (राजस्थान) की अमृतमयी वाणी से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।
महामंत्री श्री ललित कुमार पाण्डेय ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कथा का शुभारंभ 2 नवम्बर 2025 को मां नर्मदा जी एवं क्षेत्र के प्रमुख हनुमान मंदिरों — श्री छींद धाम, श्री सिहोरा धाम एवं सोजनी धाम (सिलवानी, रायसेन) — में निमंत्रण पत्र अर्पण कर किया जाएगा। तत्पश्चात 9 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे कथा पांडाल हेतु भूमि पूजन एवं ध्वजा आरोहण संपन्न होगा।
बैठक में आयोजन की सभी तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई एवं विभिन्न कार्यों के लिए समितियां गठित की गईं।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्री श्याम सुंदर रघुवंशी, श्री मालपानी जी, मुकेश शर्मा, ए.एल. सिंह, मिथलेश गौर, हरिशंकर सिंह रघुवंशी, विनीत श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, विजय द्विवेदी, मोर सिंह राजपूत, जमुना प्रसाद साहू, जे.पी. नामदेव, सुधीर सोनी (अक्षरा ज्वेलर्स), राम सिंह यादव, दिनेश प्रसाद दुबे, जसवंत सिंह यादव, राजेश शर्मा, बृजेश रघुवंशी, भगवत सिंह रघुवंशी, भंवर सिंह राजावत, विपिन सोनी, कुणाल विश्वकर्मा, राजेश पाठक, ओ.पी. श्रीवास्तव सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं से श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
