जो पार्टी,नेता हमारी चिंता करें हम उसी के साथ रहें सांसद कुशवाहा

भोपाल हेडलाइंस 
संतोष योगी की खबर 9993268143


भोपाल। जो पार्टी या नेता हमारी चिंता करें हमें उसी के साथ रहना चाहिए और उसी का साथ देना चाहिए।यह बात आज भोपाल में आयोजित कुश कल्याण बोर्ड की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले भी सरकारें रही है, उन लोगों ने कभी हमारी चिंता क्यों नहीं की। भोपाल के छोला रोड स्थित मिलन गार्डन पर आयोजित हुई बैठक में कुछ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में कुशवाहा समाज को कुछ देने का काम अगर किसी ने किया है तो हमारे सांसद श्री भारतसिंह कुशवाहा जी ने किया है, इन्होंने ही पहल कर कुश कल्याण बोर्ड बनवाया, हम आभारी है। श्री कुशवाह ने कहा कि कुशवाहा समाज एक ऐसा उन्नत किसान है जो आधा बीघा जमीन में भी अपना अपना परिवार पाल सकता है। बोर्ड की बैठक में बोर्ड के डायरेक्टर अ.भा. कुशवाह युवा इकाई के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंश सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट अर्जुन पटेल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा  ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, प्रदेश महासचिव पवन कुशवाह जीरापुर, रमाशंकर कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा शहडोल, संतोष कुशवाहा सतना, राजगढ़ जिले से दिलीप कुशवाह गौरीशंकर कुशवाह, नवल कुशवाह, ओम प्रकाश, अर्जुन  कुशवाह ,पत्रकार प्रेम, शाजापुर से चंद्र सिंह कुशवाहा विक्रम सिंह कुशवाहा सहित प्रदेश,संभाग एवं जिला प्रतिनिधियों सहित प्रदेश भर से आए बोर्ड के सदस्य एवं समाज जन मौजूद रहे।