विशेष क्षण – जन्मदिन पर सेवा और संकल्प

 

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

*संतोष योगी की खबर 9993268143*

 

भोपाल। चौरसिया समाज की जिला अध्यक्ष प्रियंका चौरसिया ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं जनसेवक माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

 

प्रियंका चौरसिया ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर समाज और प्रकृति के लिए कुछ सकारात्मक कार्य करना ही सच्ची खुशी है। पौधारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश मिलता है।

 

इस अवसर पर चौरसिया समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।