सकल वाल्मीकि पंचायत भोपाल ने अजय सिंह महरौलीया को किया बाल्मीकि जयंती चल समारोह का अध्यक्ष नियुक्त

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर

 

भोपाल। सकल वाल्मीकि पंचायत भोपाल द्वारा आगामी बाल्मीकि जयंती चल समारोह 2025 के लिए अध्यक्ष के रूप में श्री अजय सिंह महरौलीया को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर समस्त समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

अखिल भारतीय सफाई मज़दूर कांग्रेस जिला शाखा भोपाल के जिला अध्यक्ष अनिल श्रवण एवं सभी जिला पदाधिकारियों ने श्री महरौलीया को अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है और उनके सफल नेतृत्व की कामना की है।

 

इस नियुक्ति से समाज में उत्साह का वातावरण है तथा बाल्मीकि जयंती चल समारोह को भव्य व सफल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।