भोपाल के गौरव मालवीय ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 में काँस्य पदक पर कब्जा जमाया
भोपाल के गौरव मालवीय ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 में काँस्य पदक पर कब्जा जमाया
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
कैम्पियन स्कूल भोपाल में सेकेण्डरी कक्षा में अध्ययनरत् छात्र गौरव मालवीय ने सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 प्रतियोगिता में एकल एथलिट के तौर पर अंडर-19 हाई जंप कैटेगरी में भाग लिया और इस प्रतियोगिता में भोपाल शहर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करते हुए काँस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। पाँच दिवसीय यह प्रतियोगिता हाल ही में संत अतुलानंद कॉनवेंट स्कूल बनारस में आयोजित की गई। कैम्पियन स्कूल के दो एथेलिट्स छात्रों ने इसमे भाग लिया था जिसमें से एक छात्र गौरव मालवीय ने यह काँस्य पदक भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रतियोगियों को पछाड़ कर हासिल किया। गौरव मालवीय ने इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने आप को विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक व कोच श्री जोंसी कोशी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तैयारी किया था। इस सीबीएसई नेशनल मीट में ओमान, अफगानिस्तान, कतर, दोहा आदि गल्फ कंट्री के लगभग 400 एवं भारत के सी.बी.एस.ई विद्यालयों से तीन हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 उम्र के वर्ग में 100 मी.,200 मी., 400 मी., 800., 1000., मी., 1500मी., 3000मी., 5000मी., रेस, जेवलीन, शार्टपुट, डिस्कस थ्रो, लॉग जंप, हाई जंप, ट्रीपल जंप, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले रेस इत्यादि एथलेटिक्स गेम्स में भाग लिया था। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे. व उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक व कोच श्री जोंसी कोशी को एवं उनके नेतृत्व में इस नेशनल मीट में शामिल होकर काँस्य पदक जीतने वाले छात्र गौरव मालवीय को इस प्रतियोगिता में काँस्य पदक जीतने पर बधाई व शुभकामनाएँ दी एवं आगामी प्रतियोगिताओं में गौरव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कामना की।
