पुलिस चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बाइक चोरी की घटनाएं हुई कम...
पुलिस चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बाइक चोरी की घटनाएं हुई कम...
भोपाल हेडलाइंस नीमच
संवाददाता प्रकाश योगी
नीमच। नीमच जिले के सरवानिया महाराज नगर के प्रमुख चौराहे पर आए दिन बाइक चालक अपनी बाइक खड़ी कर कर चाबी बाइक में भूल जाते हैं बाइक की चाबी बाइक में लगी रह जाती है बाइक चालक की इस लापरवाही का बाइक चोर पूरा-पूरा फायदा उठा कर बाइक चोरी की घटनाओं को बड़ी आसानी से अंजाम दिया जा सकता है इसी को मध्य नजर रखते हुए सरवानिया महाराज पुलिस चौकी प्रभारी शाम कुमावत एवं उनकी टीम ने नगर के प्रमुख चौराहे पर खड़ी बाइक में लगी बाइक चाबी को तुरंत निकाल लेते हैं फिर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा बाइक चालक को खड़ी बाइक में चाबी लापरवाही पूर्वक छोड़ जाना बाइक चोरी की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है इसलिए अपनी बाइक की चाबी अपने साथ रखें इसी समझाइश के साथ बाइक चालक को अपनी बाइक की चाबी मौके पर ही दी जाती है ओर बाइक चालक उपस्थित नहीं होने की स्थिति में पुलिस चौकी से बाइक की चाबी ले जाना पड़ता है। चौकी प्रभारी कि इस पल से नगर नगर के नागरिकों में चौकी प्रभारी और उनकी टीम के प्रति हर्ष व्याप्त है और नगर में बाइक चोरी की घटनाएं कम हुई।
