अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर" के द्वारा आयोजित कार्यक्रम
"अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर" के द्वारा आयोजित कार्यक्रम
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर +91 99932 68143
"अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर" के द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री कृष्ण विचार समरसता संगोष्ठी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सफल आयोजन की बिहार इकाई व समस्त पदाधिकारीयों को बहुत बधाई,धन्यवाद, साधुवाद।
श्री कृष्ण विचार संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई,
दीप प्रज्वलन तीनों सत्रों के मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक यादव जी ने की जो कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार रहे,कार्यक्रम के पहले सत्र मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी रहे, माननीय जी का महासभा अहीर के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डां.अशोक यादव जी द्वारा शाल श्रीफल व गुलदस्ता भेंट कर किया।
दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज अहीर जी रहे मा.जी का स्वागत मध्य प्रदेश ईकाई प्रदेन अध्यक्ष आदरणीय दीदी श्रीमती कमलेश यादव जी व कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवीसिंह दादा राष्ट्रीय सचिव रामराज यादव जी वरिष्ठ समाजसेवी यादव उज्जैन धर्म शाला ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामगोपाल यादव जी , भोपाल से वरिष्ठ समाजसेवी उमेश यादव जी,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं प्रताप सिंह यादव जी के द्वारा किया गया व तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी, का स्वागत बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत सिंह यादव जी व प्रदेश संगठन महामंत्री रामबालक जी युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू राजवीर सहित सभी पदाधिकारीयों ने किया,कार्यकारिणी बैठक के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ सरकार श्री गजेन्द्र यादव जी, का स्वागत आंध्रप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव जी ने साथियों के साथ किया, वरिष्ठ समाजसेवी श्री विसराराम जी छत्तीसगढ़ से आये उनका स्वागत रामकृपाल जी पूर्व कैंन्द्रीय मंत्री कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित रहे सभी ने अपने समाज के उत्थान शिक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व व एकता, समरसता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन श्री शिशुपाल सिंह यादव अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम समाप्ती पर बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत प्रसाद यादव जी द्वारा उपस्थित अतिथियों राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं स्वजाति बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
"जय श्री कृष्ण"
जय माधव -जय यादव
आयोजन
दिनांक 14/09/2025
