संत गाड़गे बाबा समिति महासंघ ने बाबूलाल रामकिशन सानोदिया

 को बनाया भोपाल जिला संगठन मंत्री

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर +91 99932 68143

 

भोपाल। संत गाड़गे बाबा समिति महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा समाज सेवा और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में भोपाल जिले से बाबूलाल रामकिशन सानोदिया को भोपाल जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

 

उनकी नियुक्ति 16 सितम्बर 2025 से आगामी दो वर्षों अर्थात 17 सितम्बर 2027 तक के लिए मान्य रहेगी। नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष श्याम सेवतकर (चौरी) ने जारी किया।

 

महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि बाबूलाल रामकिशन सनोदिया संगठन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्ठा और सक्रियता के साथ समाज सेवा एवं संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि किसी भी राजनीतिक दल से सीधा संबंध न रखते हुए वे केवल संगठन और समाज के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश सहसंगठन मंत्री अनिल पाण्डेय, भोपाल संभागीय अध्यक्ष तनय राजक, भोपाल जिला अध्यक्ष रोहित जी मालवीय सहित संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी