वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण की ओर सार्थक पहल

शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ ने विंध्याचल भवन में किया बरगद का पौधारोपण

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल — पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री साबिर खान, प्रांतीय कार्यालय सचिव श्री अदनान अहमद, कोषाध्यक्ष श्री मोहम्मद रफीक सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम विंध्याचल भवन प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ बरगद के वृक्ष का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में दीपक पगारे, महेश सोनिया, ओवैस खान, अशोक निनामा, कमल मेहरौलीया, मुंशी पाल, हेमंत, के एल पांडे सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने सहभागिता की।

 

सभी ने मिलकर पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। संघ के अध्यक्ष श्री साबिर खान ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए एक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को निभाना चाहिए।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना, हरियाली बढ़ाना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।