भोपाल में सुरों की शाम: सुर सरगम संगीत वृंद द्वारा मोहम्मद रफी के गीतों पर विशेष कार्यक्रम 20 सितंबर को उन्नति भवन, न्यू मिनाल रेजीडेंसी में होगा 6 घंटे का संगीतमय आयोजन
भोपाल में सुरों की शाम:
सुर सरगम संगीत वृंद द्वारा मोहम्मद रफी के गीतों पर विशेष कार्यक्रम
20 सितंबर को उन्नति भवन, न्यू मिनाल रेजीडेंसी में होगा 6 घंटे का संगीतमय आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल — सुर सरगम संगीत वृंद द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2025 को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन उन्नति भवन, न्यू मिनाल रेजीडेंसी में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भोपाल के जाने-माने कलाकार मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की लगातार 6 घंटे तक प्रस्तुति देंगे।
संस्था के संचालक श्री पाहुजा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों में श्री मालवीय, श्री ओ.पी. शर्मा, श्री अरुण मोरे, श्रीमती आशा पाहुजा, श्री पीयूष भटनागर, श्री तारवेज़ हुसैन और श्री राजेश गुप्ता अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
यह आयोजन संगीत समूह के संस्थापक श्री अनिल गार्डे जी को समर्पित किया गया है, जिनका संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्था के अध्यक्ष श्री त्यागी ने जानकारी दी कि भोपाल के कई प्रसिद्ध कलाकारों व संगीत प्रेमियों ने इस आयोजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कार्यक्रम में रफी साहब के क्लासिक गीतों की मधुर प्रस्तुति के साथ श्रोताओं को एक संगीतमय यात्रा का अनुभव कराने की तैयारी है। संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय संध्या होने जा रही है।
