शिक्षामंत्री राव उदयप्रताप सिंह के वर्चुअल संबोधन के बाद अतिथि शिक्षकों का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा मंत्री जी के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर की रही उपस्थिति

 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

 

भोपाल:- आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के तत्वाधान में आज भोपाल के अंबेडकर पार्क तुलसी नगर में अतिथि शिक्षक गुरु दक्षिणा का आयोजन हुआ। जो प्रातः 10:00 बजे से हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का उक्त गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में आना सुनिश्चित था किंतु लगातार बल्लभ भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग की मीटिंग चलने के कारण तथा अत्यधिक व्यस्तता होने के कारण गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में पहुँचना नही हो सका। इसलिये अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षामंत्री जी से बल्लभ भवन मंत्रालय में शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर जी की अध्यक्षता में मुलाकात किया और ज्ञापन सौंपा। ततपश्चात शिक्षामंत्री जी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में क्षत्रवीर सिंह राठौर जी को नियुक्त किया और अतिथि शिक्षकों के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में पहुँचाया। और कहा कि कार्यक्रम में पहुँचकर मेरा अतिथि शिक्षकों से वर्चुअल संबोधन कराना। उक्त कार्यक्रम में मंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में क्षत्रवीर सिंह राठौर गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में पहुँचे और शिक्षामंत्री जी का वर्चुअल संबोधन कराया। जिसमें शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि मैं आज आपके बीच कार्यक्रम में नही पहुँच सका इसके लिये मैं आपका क्षमा प्रार्थी हूँ। आप लोग बच्चों को बहुत अच्छा पढ़ा रहे हो, आपके कारण प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में ई अटेंडेंस में टेक्निकल समस्या आई है इसलिये जुलाई, अगस्त का मानदेय ऑफलाइन देने की व्यवस्था की जायेगी। और शासकीय शिक्षकों की भाँती सभी अर्जित अवकाश आपको दिये जायेंगे। अन्य मांगों पर बैठकर विचार करेंगे और जो भी अच्छा हो आपके भविष्य को सुरक्षित करने में वह किया जायेंगा।

          अतिथि शिक्षकों के गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव भी रहे उपस्थित।

अतिथि शिक्षक गुरू दक्षिणा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष के.सी.पवार, प्रदेशमहासचिव सन्तोष कहार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी.एम.सर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जोशी,प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश खण्डेलाल,प्रदेश कार्यालय प्रभारी पुष्कर सिंगरौली,साहिबराव पाटिल,सत्येन्द्र नागर,प्रवीण सेंगर,महेश सोनी,सुनील विश्वकर्मा, शोभाराम वर्मा, रवि पाटिल बंडू गोलाइत, सहित प्रदेश के समस्त जिले के जिलाध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक/शिक्षिकाये उपस्थित रहे।