सार्थक दिव्यांग विकास केन्द्र के नये सेंटर का शुभारम्भ

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल: सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट ने भोपाल में अपने नये दिव्यांग विकास केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र अब फिरदौस नगर, पीजीबीटी कॉलेज रोड, डी.आई.जी. बंगले के पास से अपनी सेवाएँ जारी रखेगा।

सार्थक भोपाल केन्द्र, जिसकी स्थापना अक्टूबर 2017 में इन्द्रपुरी, भोपाल में हुई थी, ने अब तक 2400+ दिव्यांग युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया है और 1700+ युवाओं को आईटी/आईटीईएस, रिटेल, ई-कॉमर्स और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया है। हमारे उम्मीदवारों को विशाल मेगा मार्ट, डी-मार्ट, वी-मार्ट, इंडिगो एयरलाइंस, टीवीएस मोटर, टाटा ज़ूडियो, टाटा क्रोमा, ट्रेंड्स, रिलायंस, मैरियट और स्टारटेक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति मिली है।

मुख्य अतिथि का संबोधन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सामाजिक न्याय, सामाजिक कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने अपने विचार व्यक्त किए।

विशेष आकर्षण

विभिन्न कॉर्पोरेट एवं हायरिंग पार्टनर भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पिछले 8 वर्षों में प्रशिक्षित एवं रोजगार प्राप्त कर चुके लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।

डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल, संस्थापक एवं सीईओ, सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट तथा डॉ. सुमन अग्रवाल, स्ट्रैटेजिक लीडर इंडिया, सार्थक ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशिक्षण एवं सेवाएँ

सार्थक के सभी प्रशिक्षण निःशुल्क हैं और तीन चरणों में सम्पन्न होते हैं –

बुनियादी कौशल: अंग्रेज़ी वार्तालाप, सॉफ्ट स्किल्स, कंप्यूटर ज्ञान

क्षेत्र-विशिष्ट प्रशिक्षण: रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, आईटी-आईटीईएस और ई-कॉमर्स

रोज़गार तैयारी: रिज़्यूमे लेखन, मॉक इंटरव्यू एवं आत्मविश्वास वृद्धि गतिविधियाँ

राष्ट्रीय स्तर पर सार्थक

2008 से अब तक – 50 लाख से अधिक दिव्यांगजनों के जीवन को प्रभावित किया, जिनमें से 1 लाख को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

30 दिव्यांग विकास केन्द्र – दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल सहित देशभर में सक्रिय।

राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “सर्वश्रेष्ठ एनजीओ” का सम्मान, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदत्त।

डिजिटल पहलें:

कैप्सार्थी (जानकारी हेतु)

रोज़गारसार्थी (विशेष जॉब पोर्टल)

ज्ञानसार्थी (ई-लर्निंग पोर्टल)

आह्वान

हम भोपाल एवं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के सभी दिव्यांग युवाओं, अभिभावकों, एनजीओ, पुनर्वास विशेषज्ञों और शुभचिंतकों से आग्रह करते हैं कि वे सार्थक की इस पहल से जुड़ें और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करें।