सिराली की शान शिवानी उईके बनी डिप्टी कलेक्टर, फुटकर व्यापारी महासंघ ने किया भव्य सम्मान – क्षेत्र में खुशी की लहर
सिराली की शान शिवानी उईके बनी डिप्टी कलेक्टर, फुटकर व्यापारी महासंघ ने किया भव्य सम्मान – क्षेत्र में खुशी की लहर
भोपाल हेडलाइंस ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर
सिराली/हरदा। सिराली नगर की होनहार बेटी शिवानी उईके ने एमपीपीएससी 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में हर्ष और गर्व की लहर है।
उनकी सफलता पर फुटकर व्यापारी महासंघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिराली की विद्या विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष शेख असलम, समाजसेवी बहादुर सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी शिवम सोनी सहित संतोष, महेश, संदीप, रामकृष्ण चौरे, आशु नारायण पटेल, जुम्मा धुर्वे, महेश धुर्वे और अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिवानी का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
शिवानी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और युवा वर्ग में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।
