सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रहटगांव से राहुल पवार योगी की खास रिपोर्ट 9770763164
हरदा। दिनांक 17 सितंबर 2025, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हरदा के तत्वाधान में माँ रेवा गार्डन में सेवा पखवाड़ा अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) हरदा को रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं एवं कमियों से अवगत कराया गया और आवेदन सौंपा गया। इस पर CHMO महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन एवं एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन ऑपरेटर न होने से अब तक मशीनें चालू नहीं हो सकी हैं। जल्द ही ऑपरेटर की नियुक्ति कर दोनों मशीनों को संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर रहटगांव से भाजपा जिला मंत्री सपना अग्रवाल, महिला मोर्चा रहटगांव से ममता राठौर एवं महामंत्री सविता शर्मा, साथ ही रहटगांव मंडल से मंडल उपाध्यक्ष हंस कुमार सोनी ने शिविर में भागीदारी निभाई।
