विंध्याचल एकेडमी, कोलार को मिला शिक्षण तकनीकी एवं प्रशिक्षण अवार्ड नई शिक्षा नीति के तहत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य के लिए सीबीएसई द्वारा सम्मानित
विंध्याचल एकेडमी, कोलार को मिला शिक्षण तकनीकी एवं प्रशिक्षण अवार्ड
नई शिक्षा नीति के तहत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य के लिए सीबीएसई द्वारा सम्मानित
संतोष योगी की खबर 9993268143
कोलार, भोपाल — सत्र 2024-25 में नई शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत विंध्याचल एकेडमी, कोलार द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से न केवल विंध्याचल एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं को, बल्कि अन्य सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिला। यह प्रशिक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें एनसीईआरटी और एसईटीएमएल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से शिक्षकों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इन राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर नई शिक्षा नीति के तहत अपने शिक्षण कौशल को और भी अधिक परिष्कृत किया। इस सराहनीय प्रयास और समर्पित कार्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 13 सितंबर 2025, शनिवार को रीजनल ऑफिस सीबीएसई भोपाल के श्री विकास कुमार अग्रवाल द्वारा विंध्याचल एकेडमी, कोलार के प्राचार्य श्री शिव मोहन राणा जी को "शिक्षण तकनीकी एवं प्रशिक्षण अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को ग्रहण करते हुए प्राचार्य श्री शिव मोहन राणा जी ने कहा कि, “कोई भी प्रशिक्षण कार्य शिक्षकों की भागीदारी के बिना अधूरा है। यह सम्मान किसी एक संस्था या व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे शैक्षिक समुदाय का है।” उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षकगण उस ज्ञान का विस्तार करें और आने वाली पीढ़ी को नई तकनीकी शिक्षा से अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरित करें।
इस अवसर ने न केवल विंध्याचल एकेडमी की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की दिशा में प्रेरित किया है।
