*सिद्धार्थ बुद्ध विहार में अनागारिक धम्मपाल जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया* 

 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

 

                भोपाल के शिव नगर में स्थित सिध्दार्थ बुध्द विहार में आज अनागारिक धम्मपाल जी का 161 वां जन्मदिवस बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज ही के दिन पेरियार रामास्वामी नायकर जी का भी जन्म हुआ था, उन्हें भी याद करते हुए उनके व्दारा बुद्ध धम्म के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यो को याद किया गया। इस अवसर पर पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न जी ने बुद्ध वंदना लेकर परित्राण पाठ किया तथा धम्म देशना देते हुए कहा कि अनागारिक धम्मपाल जी यह श्रीलंकाई नागरिक थे, किन्तु वे बुद्ध धम्म से बहुत ही प्रभावित थे। अनागारिक धम्मपाल जी जब पहली बार भारत में पधारे और उन्होंने बुद्ध स्मारकों का अवलोकन किया, तो इन स्मारकों की बदहाली और बुध्द धम्म को विलुप्त होता देख उनके आंखों में आसूं आ गये, तभी उन्होंने इन बुध्द स्मारको का उत्थान करने का संकल्प लिया तथा इस दिशा में पूरे शिदत्त के कार्य कर भारत में बुध्द धम्म की पूर्न स्थापना की। साथ ही भारत के बाहर विदेशों में भी बुध्द धम्म का प्रचार प्रसार कर उसे स्थापित करने की अहम भूमिका निभाई। अनागारिक धम्मपाल जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन बुध्द धम्म की सेवा में समर्पित कर भारत के सारनाथ में ही अंतिम सांस ली। भारत में बुध्द धम्म को पूर्नजीवित करने में उनके विशेष योगदान को देखते हुए बौद्ध धर्मावलंबी अनागारिक धम्मपाल जी को बुध्द धम्म के पूर्न उद्धारक के रुप में मानते हैं।

           इस अवसर पर सिध्दार्थ बुध्द विहार की अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने पूज्य भन्ते जी को भोजन दान दिया तथा उपस्थित उपासक उपासिकाओं को भी मैत्री भोज दिया। इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के जिला अध्यक्ष मनोज माणिक, महासचिव अशोक पाटिल, एच एल गोलाईत, रामा जी कांबले, कृष्णा डांगे, प्रधान भास्कर, गौतमी गोलाईत, मंजू वासे, मनोरमा डांगे, कमला प्रधान, कस्तूरी प्रधान के साथ साथ बड़ी संख्या में उपासक उपासिकाये उपस्थित थे।

 

अशोक पाटिल 

जिला महासचिव 

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया