एक पेड़ मां के नाम: अर्श फाउंडेशन का पौधारोपण कार्यक्रम*
*एक पेड़ मां के नाम: अर्श फाउंडेशन का पौधारोपण कार्यक्रम*
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143
गौतम नगर स्थित पार्क में अर्श फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल के साइकिल ग्रुप बीबीआरजी और जीपीबीआरए के सदस्य भी शामिल हुए।
सदस्यों द्वारा सिंदूर, आम, नीम, अमरूद के कुल 30 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में शिवम गोहदिया, शिवांश गुप्ता, अमित दास, मृत्युंजय कुमार, ऐश्वर्य नेमा, साहिल जैन, बंटी चौरे, अंशुल धाकड़, महेंद्र गोगिया, राकेश पवार, कपिल मेहरा, माया तिवारी, चंदर सन्तानी, संकल्प भटनागर, नरेंद्र मेघवानी, अरविंद श्रीवास्तव, पंकज अहिरवार उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अर्श फाउंडेशन के सदस्य और अन्य प्रतिभागी इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए एकजुट हुए।
