16 वर्षों से जारी परंपरा: द नेशनल पावर ग्रुप भारत द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। दिनांक 27 सितम्बर 2025 को मां हरसिद्धि मंदिर, तरावली बैरसिया रोड पर द नेशनल पावर ग्रुप भारत द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जय नारायण बैरागी ने दी। उन्होंने बताया कि यह भंडारा विगत 16 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इसमें हजारों श्रद्धालु हर वर्ष भाग लेते हैं।

 

धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्यों में भी अग्रणी है समूह

 

कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ब्रज कुमार और कार्यक्रम अध्यक्ष वी.एस. साहू ने बताया कि द नेशनल पावर ग्रुप भारत न केवल धार्मिक आयोजनों में सक्रिय है, बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूह अब तक कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है।

 

कार्यक्रम आयोजकों ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे भंडारे में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें और इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनें।