देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर नगर पालिका द्वारा वृक्ष रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर नगर पालिका द्वारा वृक्ष रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143
बैरसिया।। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वां जन्मदिवस के अवसर पर नगर की धरोहर मांडा इमली तालाब पर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ एवं नगर पालिका परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण सर्वोत्तम भविष्य निर्माण के उद्देश्य हरित महा अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 360 पौधे रोपे गए, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी, सभी पार्षद गण पत्रकार सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया। वही इस अवसर पर नपा: अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री ने कहा कि सबसे पहले मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देती हूं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करती हूं, इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान करती हूँ उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्हें स्वच्छ और पर्यावरण समाज के निर्माण में विशेष भूमिका निभानी होगी। कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण एक उत्तम कार्य है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल जन्मदिन के आयोजन में लाखों रुपये व्यर्थ खर्च किए जाते हैं, जबकि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण एक स्मरणीय कार्य हो सकता है, और सभी लोगों को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, पूर्व नपा: अध्यक्ष राजमल गुप्ता, माखनलाल सर्राफ जनपद सदस्य विनय मैहर,पत्रकार राजेंद्र शर्मा,भगवान दास वियाणी, लाला राम साहू, पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस मदन ठाकुर, संतोष रत्नाकर,,जैन समाज पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन नीटू, पंडित प्रमोद शास्त्री, पूर्व पार्षद किशोरी भैया, श्रीमति मोहनी गुप्ता, श्रीमति शिला यादव, पार्षद रणधीर राजपूत पार्षद नीरज नामदेव,पार्षद रवि करोसिया,पार्षद, पार्षद आकाश यादव पिद्दी, राधे पटेल, प्रदीप जैन, एवं नगर पालिका अधिकारी गण, व समस्त पार्षद गण ओर वरिष्ठ जन उपस्थित रहे
।।
