कोलार में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य चल समारोह और पूजन महोत्सव का आयोजन

ललिता नगर चौराहे पर भक्तिमय वातावरण, बड़ी संख्या में समाजजनों ने लिया भाग

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल, कोलार। श्री विश्वकर्मा विकास कल्याण समिति, कोलार द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य चल समारोह एवं पूजन महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन कोलार के ललिता नगर चौराहे पर सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों, महिला मंडल, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।

 

चल समारोह में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झाँकी निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे, भजन-कीर्तन, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के मार्ग में लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धा व्यक्त की।

 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन, उनके सृजनशील योगदान और श्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम की सफलता में समिति के पदाधिकारियों — देवेन्द्र विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, पदम् विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा, श्रीमती पूजा विश्वकर्मा, और श्रीमती मिथलेश विश्वकर्मा — की विशेष भूमिका रही।

 

समिति ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का कार्य करते हैं।