भोपाल में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती – श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने किया पूजन-अर्चन
भोपाल में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती – श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने किया पूजन-अर्चन
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने अपने कार्यस्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।
दीपक गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा को शिल्प और तकनीक का जनक बताते हुए कहा कि यह जयंती श्रम, सृजन और नवाचार को समर्पित है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने कार्यस्थल, उपकरणों और श्रम का सम्मान करना चाहिए।
