पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा पहुंचे प्रभावित रहवासियों के बीच, बारिश के समय मकान तोड़े जाने की कार्रवाई रुकवाई

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। वार्ड क्रमांक 32, कटसी प्लैटिनम प्लाज़ा के पीछे बारिश के समय प्रशासन द्वारा आवंटित मकान तोड़े जाने की कार्रवाई को लेकर आज क्षेत्रीय रहवासी आक्रोशित दिखे। रहवासियों ने बताया कि इस बारिश व त्योहार के समय, जब बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, बलपूर्वक मकान तोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

 

सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई को तत्काल रुकवाया। श्री शर्मा ने कहा कि "बारिश के मौसम और त्यौहार के समय इस तरह की कार्रवाई करना असंवेदनशील है। प्रशासन को पहले व्यापक व्यवस्था करनी चाहिए और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।"

 

इस मौके पर पार्षद गुड्डू चौहान, कांग्रेस नेता हिमांशु धाकड़, श्री राजू गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू तोमर, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री राकेश यादव, पूर्व पार्षद हरिराम प्रजापति, श्री ललित प्रजापति और श्री शोएब खान भी उपस्थित रहे।