गोरखपुर सांसद, अभिनेता रवि किशन ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया

भोपाल के 31 मंडलों में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े रूप में भोपाल जिले के सभी 31 मंडलों में आयोजित किया गया। जिसमें महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को फल वितरण एवं श्रमिक बस्तियों में मिठाईयां बांटी गई। 

भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा द्वारा रानी कमलापति मंडल में 75 हनुमान चालीसा पाठ ब्राह्मणों द्वारा किया गया। साथ ही हवन पूजन एवं भोजन प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड 13 के पार्षद जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर उपस्थित रहे।

भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि उत्तरप्रदेश से गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन ने बोर्ड आफिस चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण कर किया। श्री यति ने कहा कि सेवा पखवाडा के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत निर्माण के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय सहित जिला, मोर्चा पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेतागण स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। 

भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि उत्तरप्रदेश से गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन ने रेडक्रास अस्पताल में रक्तदान शिविर में भोजपुरी समाज के गणमान्‍य लोगों के साथ शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने भी रक्‍तदान किया। शिविर में अनेक युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस कार्य से निश्चित ही जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा और समाज में सेवा व सहयोग की भावना प्रबल होगी। श्री रवि किशन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, जिला संयोजक श्री मनोज राठौर,राजेंद्र गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। हजूर के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने सेवा पखवाड़े के तारतम्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सम्मिलित हुआ। 

इस अवसर पर 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना।

भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह, एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस दौरान सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

(राजेन्द्र गुप्ता)

जिला मीडिया प्रभारी

मो 9826056796