सेंट पॉल स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

            99932 68143

 

भोपाल/भोपाल के सेंट पॉल स्कूल, आनंद नगर में 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान किया गया।

इस शिविर में अपोलो सेज हॉस्पिटल के डॉक्टर सुमित मंडल द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें हृदय संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।इसके अलावा, डेंनेशिया डेंटल केयर क्लीनिक द्वारा दंत जाँच और प्रकाश नेत्रालय द्वारा आँखों की जाँच की गई। रेडक्लिप पैथालाजी द्वारा ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट और रक्तचाप की जाँच की गई और सभी परीक्षणों के परिणाम तुरंत प्रदान किए गए।

इस आयोजन की एक विशेष बात यह थी कि इसमें विशेषज्ञों द्वारा मधुमेह, रक्तचाप, नेत्र और दांत संबंधी समस्याओं पर विस्तृत परामर्श दिया गया।डॉ.अशोक विश्वकर्मा ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया और स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच कराने के लिए प्रेरित किया ।

 प्राचार्य डॉ. फादर थॉमस ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच कराते रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें।

यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर न केवल शिक्षकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया। इस तरह के आयोजनों से शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।