खबर का असर: ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, मगरधा–रतनपुर के बीच शुरू होगा पुल निर्माण
खबर का असर: ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, मगरधा–रतनपुर के बीच शुरू होगा पुल निर्माण
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
रतनपुर/स्कूली बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत
स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर नदी करते थे पार
प्रशासन ने माचक नदी पर 3 करोड़ 40 लाख में बनेगा पुल
खबर मध्यप्रदेश के हरदा जिले के मगरधा और रतनपुर गांवों के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जल्द ही दोनों गांवों को जोड़ने वाला एक नया पुल बनने जा रहा है, जिससे यहां के लोगों की दशकों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।
हरदा जिले के मगरधा और रतनपुर गांवों के बीच बहती माचक नदी को पार करने के लिए अभी तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते थे। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती थी। सबसे ज़्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती थी, जिन्हें रोज़ाना नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी।
बता दे कि रतनपुर, जामन्या और कुटवाल गांवों के करीब 35 से 40 बच्चे, जो मगरधा के स्कूल में पढ़ते हैं, हर दिन इस मुश्किल यात्रा से जूझते थे। लेकिन अब उनकी यह परेशानी हमेशा के लिए ख़त्म होने जा रही है। प्रशासन ने मंडी बोर्ड से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हरी झंडी दे दी है। 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल 90 मीटर लंबा, 8 मीटर चौड़ा और 7 मीटर ऊंचा होगा। इसकी अच्छी ऊंचाई यह सुनिश्चित करेगी कि बारिश के मौसम में भी नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित नही होगा। इस पुल के बनने से ग्रामीणों का समय और ऊर्जा दोनों बचेगी। अभी तक उन्हें नदी पार करने के लिए एक लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब यह दूरी मिनटों में तय हो जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल न सिर्फ़ आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि दोनों गांवों के बीच सामाजिक और आर्थिक संबंधों को भी मज़बूत करेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में विकास को नई रफ़्तार मिलेगी। वही इस पुल का निर्माण भोपाल की आकाश कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी, और उम्मीद है कि यह जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। यह एक ऐसी पहल है, जो न सिर्फ़ लोगों की ज़िंदगी आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें सुरक्षा भी देगी।
.वाईट- नैतिक छात्रा 8 वी मगरदा
वाईट-माखनलाल झिंझोरे शिक्षक मगरदा
वाईट-रमेशचन्द्र मीणा ग्रामीण मगरदा
वाईट-उदय सिंह ठेकेदार
