लायंस क्लब्स के संयुक्त तत्वाधान में हुआ विशाल रक्तदान शिविर
लायंस क्लब्स के संयुक्त तत्वाधान में हुआ विशाल रक्तदान शिविर
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। लायंस इंटरनेशनल के क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत लायंस क्लब भोपाल क्लासिक, लायंस क्लब भोपाल क्राउन, लायंस क्लब भोपाल संस्कार एवं लायंस क्लब भोपाल रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में एस.वी. पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 50 से अधिक बच्चों एवं कॉलेज स्टाफ ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब भोपाल संस्कार से लायन सुयश कुलश्रेष्ठ, लायन डॉ. मुकेश कुमार लालजी, लायन रूपक राव, लायन सुषमा कुलश्रेष्ठ, लायन आशा राव, लायन प्रीति शर्मा, लायन अनुराग शर्मा तथा लायंस क्लब क्लासिक से लायन राधा रमन अग्रवाल एवं लायन अशोक सिंह उपस्थित रहे।
शिविर की सफलता में एस.वी. पॉलिटेक्निक कॉलेज के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्र
दान किया।
