भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आमजन किसान न्याय पद यात्रा चाद बड से श्यामपुर तक
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आमजन किसान न्याय पद यात्रा चाद बड से श्यामपुर तक
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143
श्यामपुर।भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आमजन किसान न्याय पद यात्रा चाद बड से श्यामपुर तक निकाली गई। बस स्टैंड श्यामपुर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। आमजन किसान न्याय पदयात्राचादबड से जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में निकाली गई इस न्याय यात्रा में सेकडोकी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए न्याय यात्रा का चांद बड खंडवा खजुरिया निवारिया श्यामपुरआदि स्थानों पर पुष्प माला व पुष्प वर्षा करभव्य स्वागत किया गया। श्यामपुर बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया जिसको संबोधित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री कुणाल चौधरी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल श्रीमती जय श्रीहरि किरण जिला सह प्रभारी दिनेश मेघानी पवन पटेल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबाई ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष राम नारायण शर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन इलियास खान द्वारा किया गया इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले श्यामपुर को सोपा गया सीहोर जिले के आम जन व किसानों की निम्नलिखित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे स्मार्ट मीटर महंगी बिजली उपभोक्ताओं को एक माह में दो बार दिए जा रहे बिजली के बिलों एवं झूठे प्रकरण के नोटि सो के कारण आमजन को आ रही परेशानियों का शीघ्र निराकरण किया जावे। लगभग 28 करोड़ की श्यामपुर सीहोर रोड पूरी तरह टूट गईगड डोके कारण दुर्घटना होती है ठेकेदार और विभाग पर कार्रवाई और सड़क का फिर से निर्माण किया जावे श्यामपुर के ओवर ब्रिज की क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का त्वरित पुनर्निर्माण किया जावे। प्रीमियम से भी कम राशि किसानों को मिली तो कहीं बिल्कुल भी राशि किसानों को नहीं मिली सम्मानजनक बीमा राशि दिलाई जाए। खराब हुई फसल का सर्वे करवा कर किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। दिनांक01.9.2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई घटना की एक तरफा कार्यवाही पर खात् मालगाया जाए एवं भाजपा के दोषी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्जकी जावे सीहोर जिले की ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए किसान भाइयों का सोयाबीन का भाव₹6000 कुंनटल लिया जाए। मतदाता सूची में शुद्धिकरण किया जाए एवं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्षिता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। साथ ही सोनकच्छ टोल नाका सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विरुद्ध 20 किलोमीटर के अंतर्गतआने वाले गांव के वहनो मालिकों सेअवैध टोल नाका वसूल कर रहा है उसे तत्काल बंद किया जावे । उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण किया जाए निराकरण न होने की दशा में जिला कांग्रेस कमेटी आमजन व किसानों के साथ मिलकर धरना आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर राजाराम बड़े भाई के के रिछारिया सुनील दुबे भगत सिंह तोमर भूरा यादव ओम वर्मा रघुवीर सिंह दांगी अरविंद चौहान बने सिंह जंगी सुरेश कुशवाह रामेश्वर रामेश्वर दयाल महेश्वरी दीपक शर्मा सदरूद्दीन मांगीलाल जाट बीएल पाटिलसुरेश ठाकुर भेरूलाल पाटीदार रामगोपाल मुकाती जुगल किशोर पाटीदार संतोष प्रजापति भैया लाल मेवाड़ा चंद्र रसिंह मेवाड़ा लईक कुरैशी शमसुद्दीन मांगीलाल डांगी मंसाराम अहिरवार देवेंद्र चौधरी प्रकाश ठाकुर धनराज पाटीदार मुरारी वर्मा कमलेश चांडक राजेंद्र दरबार के अलावा सैकड़ो किसान एवं कार्यकर्ता खान सम्मिलित थे पदयात्रा में पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा।
