कुचबंदिया समाज ने उपवर्गीकरण के लाभ की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कुचबंदिया समाज ने उपवर्गीकरण के लाभ की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
*भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532*
हरदा। अनुसूचित जाति क्रमांक 34 कुचबंदिया समाज ने अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित होने का मुद्दा उठाते हुए उपवर्गीकरण के लाभ की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक कुचबंदिया समाज को आरक्षण का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाया है, जिसके चलते समाज के लोग उच्च पदों व प्रतिनिधित्व से वंचित रह गए हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि समाज को अनुसूचित जाति के लिए लागू 17% आरक्षण में अपेक्षित अवसर नहीं मिले, जिसके कारण आज तक कोई भी विधायक, सांसद या राज्यसभा सदस्य इस समाज से निर्वाचित नहीं हुआ। साथ ही उच्च श्रेणी की शासकीय नौकरियों में भी समाज का प्रतिनिधित्व नगण्य है।
इस स्थिति को देखते हुए समाज ने मांग की है कि कुचबंदिया अनुसूचित जाति क्रमांक 34 को संविधान के अनुसार उपवर्गीकरण कर 50 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाए, ताकि उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिल सके।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन को संभागीय अध्यक्ष श्री अर्जुन सौदे, वरिष्ठ पदाधिकारी सोमनाथ चौहान तथा युवा व्यापारी हरदा द्वारा सौंपा गया l
