सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिया गया मां हीरा बेन सम्मान*
*सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिया गया मां हीरा बेन सम्मान*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
17 सितंबर भोपाल - भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तात्या टोपे मंडल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मां हीरा बेन सम्मान 2025 में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा तात्या टोपे मंडल द्वारा मां हीरा बेन सम्मान 2025 के प्रथम वर्ष में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बालिका पायल चौहान जिसने अपने प्रथम प्रयास में ही सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल की इस उपलब्धि पर पायल की मां ममता चौहान को 'मां हीरा बेन सम्मान' से सम्मानित किया गया। ममता चौहान लोगों के घरों में जाकर सेवा का कार्य करती हैं, और उनकी लगन और मेहनत से पायल चौहान ने अपने प्रथम प्रयास में ही इस मुश्किल परीक्षा को उत्तीर्ण किया। बुधवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ममता चौहान को मां हीरा बेन सम्मान से सम्मानित करते हुए श्रीफल प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि हमारे पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी प्रशंसा की बात है कि बिटिया पायल चौहान ने अपने प्रथम प्रयास में ही इस मुश्किल परीक्षा को उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, बहन ममता चौहान द्वारा अपनी बिटिया के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिस्थितियों में भी उसे पढ़कर उसके लक्ष्य पर पहुंचने का जो कार्य किया है वह सभी के लिए उदाहरण है, मैं बिटिया पायल को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं, और बिटिया पायल को शिक्षा के लिए मुझसे जो भी सहयोग की आशा है,उसको जरूर पूरी करूंगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तात्या टोपे मंडल महिला मोर्चा द्वारा सेवा के क्षेत्र में किया गया यह कार्य स्वागत योग है मंडम की सभी पदाधिकारी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
आयोजक कविता जैन अनुरागी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हम सबके लिए प्रशंसा का विषय है कि हमारे क्षेत्र की महिला ममता चौहान ने अपनी बिटिया पायल चौहान को इस कड़ी परीक्षा को पास करने के लिए हिम्मत दी, और अपने कठिन परिश्रम से बिटिया के भविष्य को संवारने के लिए अपना योगदान दिया, इस सम्मान को देते हुए हमें बड़ी प्रशंसा हो रही है जिससे हमारे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। इस अवसर पर महिला मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद ब्रजुला सचान भाजपा तात्या टोप मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल जोन अध्यक्ष व पार्षद आरती राजू अनेजा मंडल महामंत्री आशा पारोचे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
