"69वीं संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता" में कैम्पियन स्कूल ने जीता ओवरऑल चैम्पियन का खिताब कैम्पियन के स्केटर्स ने सात स्वर्ण, तीन रजत एवं छह काँस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों पर जमाया कब्जा

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल कैम्पियन स्कूल भोपाल के रोलर स्केटर्स ने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय कटारा हिल्स भोपाल के स्केटिंग रिंक में हाल ही आयोजित दो दिवसीय 69वीं संभाग स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, तीन रजत एवं छह काँस्य पदक प्राप्त कर कुल सोलह पदकों पर अपना कब्जा जमाया। अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत कैम्पियन स्कूल ने इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियन की ट्रॉफी हासिल की। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. शासन द्वारा किया गया था। कैम्पियन के स्केटर्स मो. अबान फारूकी क्वाडस कैटेगरी रोड़ रेस 2000 मी. में स्वर्ण पदक, रिशिका शिंदे अंडर-14 इनलाईन कैटेगरी में 1000मी. रिंक, 2000मी. रोड़ और रोड़ 1 लैप में तीनों में स्वर्ण पदक, अंडर-11 इनलाईन काश्वी शर्मा रोड़ 1500 मी. रोड़ 1 लैप और रिंक 500 मी. कैटेगरी में तीनों मे स्वर्ण पदक, अंडर-11 इनलाईन ज्वेल सजी जार्ज ने 1000 मी. रिंक में और रोड़ 1 लैप में रजत और 500 मी. रिंक में काँस्य, रिशिका चावड़ा अंडर-14 क्वाडस कैटेगरी में 1000 मी. में रजत एवं रोड़ 2000मी. में काँस्य पदक, निश नेमा अंडर-17 क्वाडस कैटेगरी में 500 मी., 1000 मी., में कुल 2 काँस्य पदक, अंडर-14 इनलाईन कैटेगरी में संभव मिश्रा ने रोड़ 1 लैप में काँस्य और रिंक 1000 मी. में काँस्य, पदक जीतकर कुलमिलाकर 16 पदक जीते। इन पदकों के साथ भोपाल संभाग ओवर ऑल चैम्पियन बना। इस प्रतियोगिता में भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 रोलर स्केटर्स छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इन सभी स्केटर्स ने कैम्पियन स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं कोच श्री संजय मिश्रा एवं मीनाक्षी राजपूत के मागदर्शन में स्केटिंग रिंक में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल करी हैं। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. व शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जोंसी कोशी ने दोनों कोच एवं सभी छात्रों को इस प्रतियोगिता में पदक जीतने पर हार्दिक बधाईयाँ दी।