नवरात्रि में गरबा स्थलों पर भगवा पार्टी की अपील: "त्योहार की पवित्रता बनाए रखें, भड़कावे में न आएं" जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने युवाओं से किया संयम बरतने का आग्रह, गरबा स्थलों पर पार्टी की निगरानी टीम भी रहेगी तैनात
नवरात्रि में गरबा स्थलों पर भगवा पार्टी की अपील: "त्योहार की पवित्रता बनाए रखें, भड़कावे में न आएं"
जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने युवाओं से किया संयम बरतने का आग्रह, गरबा स्थलों पर पार्टी की निगरानी टीम भी रहेगी तैनात
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल नवरात्रि के अवसर पर भगवा पार्टी की ओर से जनता से शांति, गरिमा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। ज्योति टॉकीज क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि माता रानी का यह पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
"कुछ लोग हिंदू चोला पहनकर गरबा स्थलों पर आकर बहन-बेटियों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं, जो पूरे हिंदू समाज को शर्मिंदा करता है," रोहित सिंह ने कहा। उन्होंने युवाओं से संयम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़कावे में न आने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि "यह पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसे किसी भी हाल में अपवित्र नहीं होने दिया जाएगा।"
पार्टी द्वारा यह भी घोषणा की गई कि हर गरबा स्थल पर भगवा पार्टी की टीमें तैनात रहेंगी, जो सुरक्षा और मर्यादा पर नजर रखेंगी।
कार्यक्रम में विकास साहू (जिला संगठन मंत्री), राजवीर सिंह (जिला संगठन मंत्री), हरीश कुर्रे (वार्ड 54 प्रभारी) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
भगवा पार्टी ने प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि पर्व की पवित्रता बनी रहे।
