थाना रहटगांव में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न 

 

भोपाल हैडलाइंस 

राहुल पवार योगी की खबर 

मो,9770763164

 

रहटगांव आगामी नवरात्र नवदुर्गा महा पर्व को लेकर हुई थाना परिसर रहंटगाव में बैठक पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज दुबे थाना रहटगांव की उपस्थिति में तहसीलदार देवशंकर धुर्वे रहटगांव,नायब तहसीलदार रश्मी धुर्वे रहटगांव ग्राम पंचायत सचिव शंकर चौहान व्यापारी मंडल अध्यक्ष श्रवण जोशी की उपस्थिति में थाना क्षेत्र में स्थापित नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की मीटिंग ली गई जिसमें सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन संबंधित निर्देशित किया और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की समझाइए दी गई जिसमें थाना प्रभारी महोदय द्वारा समितियां से चर्चा कर सुझाव भी मांगे गए एवं अन्य विषय वस्तु पर प्रतिमा के स्थापना के संबंध में सार्थक चर्चाएं की गई l