श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्री कृष्ण लीला का हुआ वर्णन
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्री कृष्ण लीला का हुआ वर्णन
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। आज श्री लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में व्यास पीठ का पूजन श्री श्याम अग्रवाल, बी.के. मिश्रा, श्रीमती किरण अग्रवाल एवं न्यू मार्केट महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला अग्रवाल द्वारा किया गया।
कथा व्यास आचार्य प्रदीप रथ ने भगवान श्रीकृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों की कथा, जरासंध युद्ध प्रसंग एवं सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सुदामा ब्रह्मज्ञान से परिपूर्ण थे और उज्जैन स्थित गुरु शांतिवनी जी के आश्रम में रहकर नियमपूर्वक त्रिकाल संध्या किया करते थे।
आचार्य रथ ने स्पष्ट किया कि सुदामा से ऐसी त्रुटि संभव ही नहीं थी कि वे भगवान कृष्ण के हिस्से का चना अकेले खा लें। वास्तव में वह अन्न ऋषि दुर्वासा के श्राप से प्रभावित था, जिसे सुदामा ने स्वयं खाकर भगवान को उस श्राप से बचा लिया।
कथा श्रवण के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और भावविभोर होकर मंत्रमुग्ध हो गए।
