आरोप सरासर गलत, मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश – रोहित दुबे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले – कोर्ट में दूंगा जवाब, सम्मान से खिलवाड़ नहीं सहूंगा
आरोप सरासर गलत, मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश – रोहित दुबे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले – कोर्ट में दूंगा जवाब, सम्मान से खिलवाड़ नहीं सहूंगा
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित दुबे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मीडिया से चर्चा में कहा कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा कि, "मैं स्वयं एक ब्राह्मण हूं और ब्राह्मण समाज का सम्मान करता हूं। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं।"
रोहित दुबे ने साफ कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी के पास उनके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण है तो वह सामने लाए, अन्यथा वे इस पूरे मामले को लेकर अदालत का रुख करेंगे।
उन्होंने कहा, "मेरे मान-सम्मान और सामाजिक छवि के साथ खिलवाड़ करने वालों को मैं कानूनी तौर पर जवाब दूंगा। मैं न्यायपालिका में विश्वास रखता हूं और जल्द ही कोर्ट में इस पूरे मामले को प्रस्तुत करूंगा।"
