गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसानों-गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन

धरना का आयोजन मुख्य रूप से वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

 

 धरना प्रदर्शन के दौरान धरने में बैठे प्रदर्शन कारियों की मांगों को समक्ष धरना स्थल पहुंचे सक्षम अधिकारी गुढ़ नायब तहशीलदार महिमा पाठक एवं रायपुर जनपद सीईओ संजय सिंह

 

 सक्षम अधिकारियों के द्वारा प्रदर्शन करियों की मांगों को सुनने के बाद सभी बिंदुओं के विषय में उच्च अधिकारियों को सूचित करके के जल्द ही एक आन्दोलन कर्मियों और विभागीय अधिकारियों की मीटिंग करके आन्दोलन करियों की समस्त मांगों में कार्यवाही करने का दिया आश्वासन।

 

 गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिजली पानी सड़क ट्रांसफार्मर और किसान की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से सोपा गया ज्ञापन पत्र 

 

आंदोलन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता वार्ड क्रमांक 15 के जिला पंचायत सदस्य कामरेड लालमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन के दौरान श्री त्रिपाठी जी ने भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं गरीब किसान का बेटा हूं किसानों की समस्या क्या होती है गरीबी क्या होती है मैं उसे भली भांति वाकिफ हूं और सब कुछ भुगता हूं । इसलिए मेरा प्रण है कि किसानों गरीबों और मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहूंगा।

 

धरना के मुख्य अतिथि कामरेड संजय नामदेव सिंगरौली धरना में विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है की केंद्र एवं राज्य की सरकारें वोट के लिए राग अलापती आ रही है कि किसानों की आय दुगना कर दूंगा लेकिन हालत तो यह है कि किसानों के लिए खाद तक उपलब्ध नहीं कर पा रही हैं। बल्कि खाद के बदले पुलिस का सहारा लेकर किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं, आवारा पशुओं के लिए जगह-जगह अधिकांश पंचायतो में गौशालाओं का निर्माण कराया गया लेकिन वहां पशुओं को रखने की व्यवस्था नहीं की जा रही है, चारा भूसा के नाम पर पैसे आहरित कर ऊपर ही ऊपर हजम किया जा रहा है, किस जमा पूंजी लगाकर और कर्ज लेकर किस तरह से फसल की बोनी करता है और जब फसल तैयार होती है तो आवारा पशु इस फसल को नष्ट कर देते हैं।

 

 कामरेड प्रहलाद दास बैरागी अखिल भारतीय किसान सभा राज्य महासचिव ने , विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि हरिजन आदिवासी जो पुश्तैनी निवासी हैं उन्हें आज तक पट्टा नहीं दिया गया हरिजन आदिवासी बस्तियों में मूलभूत समस्याएं गंभीर है किंतु निदान की दिशा में कोई भी प्रयास नहीं हो रहे हैं। बहुत से गांव की स्थितियां यह है सर्वाधिक गांव आवागमन की सुविधा से वंचित है, कई गांव ऐसे हैं कि अगर रात में कोई बीमार हो जाए तो गंतव्य तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। लोगों को कंधों में मरीजों को ले जाना पड़ता है शासन और प्रशासन से मेरी मांग है कि ऐसे गांवो को चिन्हित कर आवा गमन की व्यवस्था सुगम करवाई जाए इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्रामीण जन भारी तादात में उपस्थित रहे 

 

 उक्त धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के संचालन, कामरेड हरिश्चंद्र पांडेय पूर्व सरपंच दुआरी ने किया,कार्यक्रम के मुख्य रूप से विचार व्यक्त किए, कामरेड अशोक पटीदार भोपाल कामरेड रामानुज तिवारी,सह जिला सचिव कामरेड कुंदेश्वर द्विवेदी, पूर्व सरपंच, कामरेड सत्यनारायण शुक्ला बाबूलाल शुक्ला कामरेड अरुण कुमार पांडे एडवोकेट कामरेड बृजेश प्यासी बैजनाथ प्रसाद मिश्रा कामरेड,अरूण पाण्डेय एडवोकेट,, उपेन्द्र पटेल,लोकनाथ पटेल ,प्रेमलाल नामदेव, महेंद्र दुबे अर्जुन पटेल, मनमोहन लाल नामदेव शिव शंकर नामदेव, श्रीमती मुन्नी कोल सरपंच ग्राम पंचायत बदवार, सरकार अली खान लोकनाथ पटेल उपेंद्र पटेल अखिलेश साकेत सुरेंद्र द्विवेदी ,शिवदाश कोरी, भैया लाल पटेल,अजीत साकेत अखिलेश साकेत आदि नेताओं ने उपस्थित रहते हुए सभा को संबोधित किया। 

 

मुख्य रूप से राजबहोर साकेत जयशंकर साकेत मोतीलाल साकेत लोली कोल रमेश साकेत बाबूलाल कोल विश्वनाथ साकेत अमरनाथ साकेत अचूक केवट भैयालाल कोल मुरारी साकेत राजन पटेल शारदा साकेत मदीना बेगम ,जववार खान, जगेश्वर साकेत, मनोहर साकेत रिंकू साकेत ,पत्रकार रितेश तिवारी पत्रकार शुभम उपाध्याय पत्रकार रिपु पाण्डेय पत्रकार अविनाश चतुर्वेदी विपिन साकेत राजीव अग्निहोत्री विपिन पांडे आरिफ खान इंद्रभान कोल रामकृष्ण साकेत रामजी नामदेव लालजी नामदेव अशोक कुमार नामदेव पंचवती नामदेव सुरेंद्र द्विवेदी मुबारक खान रामलाल चतुर्वेदी , जितेन्द्र चतुर्वेदी संतोष चतुर्वेदी रामानुज चतुर्वेदी,शूखीननद सिंह श्रवण कुमार मिश्रा रामायण अवस्थी मुकेश अवस्थी राघवेन्द्र मिश्रा बैजनाथ साकेत बृजभान आदिवासी शिव बालक आदिवासी सुनीता प्रजापति पूर्णिमा वर्मा कुमार रावत चंद्रावती विश्वकर्मा पार्वती आदिवासी सरोजिनी आदिवासी निर्मला साकेत शिव प्रसाद आदिवासी, सत्यनारायण मिश्रा अंजनी कुमार पाठक, नरेंद्र सिंह धीरज सिंह शंभू दुबे राममिलन कोरी, वनस्पति कोरी, महेश कोल रमेश आदिवासी राजेंद्र आदिवासी प्रेमलाल आदिवासी सुखलाल आदिवासी श्रीनिवास साकेत निलेश आदिवासी राममिलन कोरी संतोष कुमार सेन रामजी आदिवासी राम लखन पांडेय नागेंद्र प्रसाद तिवारी अरुण कुशवाहा शैलेंद्र कुमार पटेल जगबंधु साकेत शिव शरण साकेत लोकनाथ पटेल ओमप्रकाश मिश्रा अशोक तिवारी सुदामा प्रसाद पाठक राम सजीवन यादव सोमनाथ यादव बाबूलाल चौरसिया विनोद मिश्रा नरेश तिवारी दुकोडी लाल सकेत कामता प्रसाद पटेल अरुण पटेल नरेंद्र सिंह सुखीनंद सिंह धीरज सिंह अनिल विश्वकर्मा शिवदास कोरी जब्बार खान रामाधार केवट लाल्लू केवट, शशिकांत दुबे, भीमसेन तिवारी अशोक कुमार तिवारी रामचन्द्र पटेल रमा पांडेय, मनोहर यादव अचचूलालाकेवट,गमभू पाल रमेश कुशवाहा, चेतमणि कुशवाहा, प्रयाग साकेत शंकर साकेत बाबूलाल कोल राजीलाल,कोल सन्तोष कुमार तिवारी अशोक तिवारी आदि हजारों की तादात में शामिल रहे